शादी समारोह में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप:एसपी से शिकायत, सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Nov 17, 2026 - 16:53
0
शादी समारोह में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप:एसपी से शिकायत, सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की
गाजीपुर के मिर्चा गांव के ग्राम प्रधान सरताज खान ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की शादी के समारोह में पहुंचे दिलदारनगर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने प्रतिबंधित गोमांस की जांच के नाम पर उनके साथ अभद्रता की। मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण और पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की मांग की है। शादी समारोह के दौरान पहुंचे पुलिसकर्मी शिकायती पत्र के मुताबिक, 13 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे सरताज खान के घर शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान दिलदारनगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी मुन्ना यादव (बैच 2018) और सत्यपति राम वैश्य (बैच 2016) वहां पहुंचे। सरताज खान का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उनका कहना है कि पुलिस को कोई शिकायत या संदेह था तो नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जा सकती थी। सपा नेताओं ने एसपी से की मुलाकात मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सरताज खान ने भी दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण और घटनाक्रम की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User