शाहजहांपुर के शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:जिला जज बोले- पात्र लोग न्याय और विधिक सहायता से वंचित न रहें

Nov 01, 2026 - 19:10
0
शाहजहांपुर के शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:जिला जज बोले- पात्र लोग न्याय और विधिक सहायता से वंचित न रहें
शाहजहांपुर में रविवार दोपहर 3 बजे मेगा शिविर लगाया गया। इसमें सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता की जानकारी दी गई। जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों के कारण कोई भी पात्र व्यक्ति न्याय और विधिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें जरूरी मदद उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय ने सभागार में मौजूद लाभार्थियों को संबोधित किया। एडीएम अरविंद कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने कानून, मिशन शक्ति अभियान और यातायात के बुनियादी नियमों के बारे में बताया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कौशल विकास और आईटीआई से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार हासिल कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड और दिव्यांगजन योजनाओं के बारे में बताया चिकित्सा विभाग के डॉ. करन सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज और दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने और दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। लेबर ऑफिसर राजेश सिंह ने श्रमिकों और कामगारों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही बच्चों की छात्रवृत्ति, विवाह सहायता और दुर्घटना बीमा जैसी योजनाओं की जानकारी दी। सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी बताई UPNEDA के प्रताप नारायण ने सोलर पैनल लगवाने और उस पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया। केंद्रीय बार संघ के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव ने मेगा शिविर के आयोजन की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User