मऊ में गायत्री जप यज्ञ:कोठिया धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

Nov 01, 2026 - 19:42
0
मऊ में गायत्री जप यज्ञ:कोठिया धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
मऊ के कोठिया धाम में ब्रह्मलीन संत ब्रह्मर्षि रामकृष्णजी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय ब्रह्म गायत्री जप यज्ञ के तीसरे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ निर्धारित जप संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पं. सुदामा पांडेय ने कहा कि जप यज्ञ आत्मिक उन्नति और ईश्वर प्राप्ति का सशक्त माध्यम है। इससे मन के विकार दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में जप यज्ञ को सभी यज्ञों में श्रेष्ठ बताया है। कथावाचक पं. गिरिजेश पांडेय ने ब्रह्मर्षि रामकृष्णजी महाराज के जीवन प्रसंग सुनाते हुए उन्हें त्याग, तपस्या और परोपकार का प्रतीक बताया। इस दौरान कोठिया, भदीड़, खालिसा, वलीदपुर और भदवा सहित कई गांवों के श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। आयोजन में पं. लव चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह और चंडी तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User