अफगानिस्तान ने जीता पहला हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस खिताब:ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, इमरान ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए

Nov 01, 2026 - 18:21
0
अफगानिस्तान ने जीता पहला हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस खिताब:ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, इमरान ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए
अफगानिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब जीत लिया। हॉन्गकॉन्ग में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 115 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में 119/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 और फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। इमरान ने इमरान ने 7 छक्के लगाए, जबकि फरमानुल्लाह ने 4 छक्के जड़े। दोनों ने नाबाद साझेदारी कर अफगानिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बनाए 115 रन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 115 रन बनाए। मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। निक हॉबसन ने 8 गेंदों पर 23 और एलेक्स रॉस ने 10 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खान और करीम जनत ने 1-1 विकेट लिया। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर ठोके 53 रन 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 और फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। अफगानिस्तान ने 4 विकेट बाकी रहते मुकाबला जीतकर पहली बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट का 22वां सीजन हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का 22वां सीजन था। यह 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्गकॉन्ग के मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेला गया। तीन दिन के इस टूर्नामेंट में 12 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User