बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:अंक 1, 5 और 8 वालों को मिल सकता है लाभ, अंक 2 वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
अंक ज्योतिष के अनुसार सोमवार, 2 नवंबर का दिन अंक 1, 5 और 8 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। अंक 4, 6 और 9 वालों को भी दिन के दूसरे भाग में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। अंक 2 और 7 वालों को दिन की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अंक 3 वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए सोमवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई में सुधार होगा। काम बनेंगे और कीमती धातु खरीद सकते हैं। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। दोपहर में विशेष सफलता मिल सकती है। प्रसन्नतादायक समाचार मिल सकता है। शाम को वाहन चलाते समय सतर्क रहें और विवादों से दूर रहें। करियर - व्यापार उत्तम रहेगा। नौकरी में अधिकारी काम से संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुके हुए काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। नाराज साथी को मनाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे। शुभ अंक - 3, 5, 7, रंग - केसरी क्या करें - पीपल के नीचे दीपक जलाएं। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) दिन के आरंभ में चिंता रहेगी और खर्च भी अधिक होंगे। आय के मामले में साथियों से पिछड़ सकते हैं। धैर्य के साथ काम करें। दोपहर से समय में सुधार होगा। व्यस्तता बढ़ेगी और आय के बेहतर अवसर मिलेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। शाम को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। करियर - व्यापार सामान्य रहेगा और धन अटक सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और किसी को उधार देने से बचें। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंध में तालमेल की कमी रहेगी। बातचीत में संयम रखें। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। विवाहित लोगों को छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना चाहिए। शुभ अंक - 1, 3, 6, रंग - आसमानी क्या करें - बच्चों को मिठाई का दान करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) सुबह काम की अधिकता रहेगी और आय भी अच्छी होगी। नए कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और पिता से विवाद हो सकता है। दोपहर में मन उदास रह सकता है और कार्यक्षेत्र में साथियों से पिछड़ सकते हैं। आय में कमी की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शाम से समय में सुधार होगा। प्रसन्नता मिलेगी और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। करियर - व्यापार में शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अचानक नुकसान हो सकता है। निवेश में सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी। लव लाइफ - प्रेम संबंध में चल रहा विवाद समाप्त होगा। प्रेमी के साथ संबंध बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी। शुभ अंक - 1, 3, 7, रंग - नीला क्या करें - काले तिल मिला हुआ भोजन दान करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) सुबह पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। आय बेहतर रहेगी। विरोधियों का प्रभाव समाप्त होगा। नई शक्ति महसूस करेंगे। दोपहर में सतर्क रहना होगा। कार्यों में बाधा आ सकती है और अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं। खर्च की अधिकता भी रहेगी। शाम का समय अनुकूल रहेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी। यात्रा सफल होगी और दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। करियर - व्यापार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नए व्यावसायिक संपर्क बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ - प्रेमी से मजाक करते समय सावधानी रखें, छोटी बात विवाद का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। शुभ अंक - 2, 5, 8, रंग - मैरून क्या करें - खिचड़ी का दान करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) सुबह धन-संपत्ति से लाभ होगा। नए काम मिलेंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय बेहतर रहेगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। किसी विशेष कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। दोपहर से समय विपरीत हो सकता है। इस दौरान संभलकर रहें। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। अपनी बात ठीक ढंग से प्रस्तुत करने में परेशानी हो सकती है। शाम को समय अनुकूल रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर - व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। लव लाइफ - प्रेमी के प्रति गंभीर रहेंगे। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक - 3, 7, 9, रंग - सफेद क्या करें - पशुओं को आहार खिलाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) सुबह नकारात्मकता हावी हो सकती है। कार्यों में मन नहीं लगेगा और आय भी कम रह सकती है। एलर्जी, पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बाहरी खानपान से बचें। दोपहर से समय में सुधार होगा। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। योजनाएं सफल होंगी। यात्राएं सुखद रहेंगी। शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी। विरोधी परास्त होंगे और सहयोग प्राप्त होगा। योजनाओं के अनुसार काम कर पाएंगे। संतान से सुख मिलेगा। करियर - व्यापार उत्तम रहेगा। नौकरी में अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे और पुराने संपर्कों से फायदा होगा। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंध में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमी के साथ तालमेल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी तालमेल बेहतर होगा। शुभ अंक - 1, 3, 6, रंग - नीला। क्या करें - तेल का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) सुबह आय कम हो सकती है और योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी। काम करने की इच्छा कम रहेगी। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर से समय में सुधार होगा। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार का साथ प्राप्त होगा। कार्य सफल होंगे और परिचितों से मुलाकात हो सकती है। शाम को खर्च की अधिकता रहेगी। अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें। करियर - व्यापार में गति आएगी और नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। लव लाइफ - अगर प्रेम का इजहार करने जा रहे हैं, तो सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में भावनाओं और मर्यादा का ध्यान रखें। शुभ अंक - 2, 3, 7, रंग - लाल क्या करें - छाता और चप्पल-जूते का दान करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) सुबह प्रसन्नता बनी रहेगी। आय के नए साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी और संपर्कों का लाभ प्राप्त होगा। दोपहर का समय आनंददायक रहेगा। किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है। आवश्यक साधन आसानी से उपलब्ध होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। शाम को वाहन से कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। आय बेहतर बनी रहेगी और संतान से खुशी प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। करियर - व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। व्यापारिक संपर्कों से लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे। लव लाइफ - प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। प्रेमी के साथ रिश्ता आगे बढ़ेगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक - 3, 5, 9, रंग - पीला क्या करें - गणेश मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) चारों ओर से सहयोग प्राप्त होगा। संतान का व्यवहार अनुकूल रहेगा। नए कार्य शुरू करने का मन होगा। दोपहर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है और हाथों में दर्द हो सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार दिखाई देगा। मित्रों से मुलाकात होगी। शाम का समय अनुकूल रहेगा। सभी का साथ प्राप्त होगा और आय में वृद्धि होगी। करियर - व्यापार में कुछ कमी रह सकती है और नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और धैर्य के साथ काम करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय न लें। लव लाइफ - प्रेमी से सहयोग प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। प्रेम संबंध में सकारात्मकता रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक - 1, 3, 4, रंग - हरा क्या करें - अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)