संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने दिखाई मिडिल फिंगर:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए अश्लील इशारे
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनके बच्चे फोटोग्राफर्स को मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए। 30 अक्टूबर को 57 वर्ष की उम्र में संजय का निधन हो गया था, जिसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्मशान घाट के बाहर कार में बैठी उनकी बेटी और बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान श्मशान घाट के बाहर पैपराजी की टीम उनकी कार की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए मौजूद थी। कार में बैठी संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को देखते ही हाथ से मिडिल फिंगर का इशारा किया, इस दौरान वे चेहरा छिपाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। पिछली सीट पर बैठे बेटे ने भी यही इशारा किया। ड्राइवर के मना करने पर भी बार-बार किया इशारा वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार चला रहा ड्राइवर उन्हें हाथ से ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है। इसके बावजूद वे नहीं रुकीं और बार-बार पैपराजी की तरफ उंगली दिखाती रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने कपड़ों से अपना चेहरा छिपाया और हंसने लगीं। कार की खिड़की के पास कैमरे लिए खड़े पैपराजी ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। 30 अक्टूबर को हुआ था संजय गुप्ता का निधन 57 वर्षीय फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने 30 अक्टूबर को अंतिम सांस ली थी। संजय गुप्ता का अंतिम संस्कार शनिवार शाम वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ। उनके बेटे शिवांश और बेटी दलई ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुआ था। अभिषेक बच्चन, राजपाल यादव, रजत बेदी और राकेश रोशन श्मशान घाट पहुंचे। संजय दत्त बोले- 'कांटे 2' बनाऊंगा संजय गुप्ता के निधन के बाद अभिनेता संजय दत्त ने उन्हें याद करते हुए फिल्म 'कांटे 2' बनाने की बात कही। संजय दत्त ने बताया कि कुछ समय पहले ही दोनों की 'कांटे 2' को लेकर बात हुई थी। संजय दत्त ने लिखा, 'हमने कुछ दिन पहले ही 'कांटे 2' को लेकर बात की थी। भाई, अब मैं तुम्हारे इस सपने को जरूर पूरा करूंगा। तुम्हारी याद में 'कांटे 2' बनाऊंगा और तुम्हारा यह सपना सच करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा। तुमसे हमेशा प्यार रहेगा। भाई, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दें।' संजय गुप्ता के निधन के बाद लोगों ने उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च किया, जिसके बाद वह ट्रेंड करने लगे
सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)