शाहजहांपुर में गांधी पार्क बदहाल, प्रतिमा से छतरी गायब:गांधी जयंती से पहले नगर निगम-प्रशासन की अनदेखी, झूले-बेंच टूटे और नाम भी मिट गया

Oct 01, 2026 - 07:14
0
शाहजहांपुर में गांधी पार्क बदहाल, प्रतिमा से छतरी गायब:गांधी जयंती से पहले नगर निगम-प्रशासन की अनदेखी, झूले-बेंच टूटे और नाम भी मिट गया
शाहजहांपुर का गांधी पार्क खराब हालत में है, जबकि प्रशासन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के लिए 22 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसकी सूची भी जारी कर दी गयी। महात्मा गांधी की प्रतिमा से छतरी तक गायब है। पार्क में बैठने की बेंच टूटी हैं, रोशनी के खंभे खराब हैं। शौचालय और स्नानघर में ताले लगे हैं। गांधी पार्क के गेट पर लगा नाम भी मिट गया है। टाउन हॉल का गांधी भवन करोड़ों रुपये खर्च कर ठीक किया गया था। पर गर्रा फाटक के इस गांधी पार्क में कोई बैठक या मंत्रियों का कार्यक्रम नहीं होता, इसलिए इसकी हालत नहीं सुधर पाई। बच्चों के झूले भी टूटे हैं। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी रोज यहां से गुजरते हैं, पर ध्यान नहीं देते। नगर आयुक्त सौम्य गुरुरानी से संपर्क किया गया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया और मैसेज का जवाब भी नहीं दिया। खास बात ये है कि ये बदहाल गांधी पार्क नगर विधानसभा क्षेत्र के गर्रा फाटक पर स्थित है। इसके पास ही राजघाट पुलिस चौकी भी है। वित्तमंत्री के आवास से इस पार्क की दूरी महज दो किलोमीटर की होगी, जबकि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और मंत्री जितिन प्रसाद के आवास से इस गांधी पार्क की दूरी पांच किलोमीटर की है। पार्क में मौजूद विशाल ने बताया कि कुछ समय पहले तक व्यवस्था ठीक थी लेकिन अब लगातार खराब होती जा रही है। बेंच टूट चुकी हैं। ये पार्क है, यहां पर हर तरह के लोग आकर बैठते हैं। प्रतिमा के उपर से छतरी तक गायब हो गई है। निहाल ने बताया कि टूटा हुआ और नया झूला रखा हुआ है। काफी समय हो गया लेकिन उसको कोई लगाने नही आया। पहले भी कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नही हुआ। आरोप लगाया कि इस पार्क में शराब पी जाती है और जुआं भी होता है। गौरव गुप्ता ने बताया कि यहां पर गांधी जी का अपमान हो रहा है। प्रतिमा पर छतरी होना चाहिए लेकिन यहां पर वो भी नही लगी है। पार्क में पानी की भी व्यवस्था नही है। इस पार्क में कोई देखभाल नही होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User