शाहजहांपुर में नाले में डूबा पांचवीं का छात्र, मौत:दोस्त बच गया, पानी का अंदाजा नहीं लगने पर नाले में साइकिल समेत गिरे थे
शाहजहांपुर में साइकिल सवार दो दोस्त बंडा गांव के नाले में गिर गए। एक दोस्त कृष्णा खुद को बचाकर बाहर आ गया, लेकिन 12 साल का अजय कश्यप गहरे पानी में डूब गया। करीब ढाई घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे अजय का शव नाले से निकाला गया। बंडा थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी का रहने वाला अजय पांचवीं कक्षा का छात्र था। उसके दोस्त ने बताया कि वे साइकिल से जा रहे थे, लेकिन नाले में पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए। भैंसी नदी से निकले इस नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। एनडीआरएफ कर रही थी तलाश कृष्णा के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को खबर दी गई। शाम करीब साढ़े चार बजे अजय का शव मिला। अजय के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह बचपन से अपने नाना सीताराम के घर रह रहा था। घटनास्थल मृतक के गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है और घटनास्थल की जिला मुख्यालय की दूरी करीब 65 किलोमीटर है। बंडा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही थी और एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)