बिजनौर में कक्षा-1 से 12वीं तक सभी स्कूल कल बंद:सरकारी, प्राइवेट, CBSE-ICSE और बेसिक स्कूलों पर लागू रहेगा आदेश

Sep 25, 2026 - 23:16
0
बिजनौर में कक्षा-1 से 12वीं तक सभी स्कूल कल बंद:सरकारी, प्राइवेट, CBSE-ICSE और बेसिक स्कूलों पर लागू रहेगा आदेश
बिजनौर में खराब मौसम और भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय और जिलाधिकारी के निर्देश पर अवकाश का आदेश जारी किया है। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद अवकाश का आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ CBSE, ICSE और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। कक्षा 1 से 12 तक शनिवार को शिक्षण कार्य नहीं होगा। जिले में भारी बारिश की संभावना और मौसम खराब रहने के अनुमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने सभी संबंधित विद्यालयों को जारी आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User