वाराणसी में पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण:तुलसी घाट पर बांटे तुलसी, नीम और पीपल के पौधे

Oct 01, 2026 - 09:56
0
वाराणसी में पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण:तुलसी घाट पर बांटे तुलसी, नीम और पीपल के पौधे
वाराणसी में 30 सितंबर को पूर्वजों की स्मृति में चलाए जा रहे पौधा वितरण एवं पौध रोपण अभियान के चौथे दिन बुधवार को तुलसी घाट पर दहिमान अग्रवुड और गरुड़ जैसे दुर्लभ पौधों का वितरण किया गया। प्रभा ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौथे दिन जगदंबा प्रसाद मिश्र एवं प्रभा मिश्र की पुण्यतिथि पर प्रभा ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने संकट मोचन परिसर में दहिमान अगरवुड और गरुड़ का पौधा अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के महंत प्रोफेसर विश्वाभस्र नाथ मिश्र को भेंट किया। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र एवं प्रदीप कुमार मिश्रा ने घाट पर तर्पण करने आए लोगों में तुलसी, नीम और पीपल के पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि पेड़ नहीं प्राण लगाइब अभियान चलाकर काशी को हरा-भरा करना होगा। प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर लोग अपने पूर्वजों की तिथि पर भी एक पौधा रोपण करें तो काशी हरा-भरा हो सकता है। रामयश मिश्र ने कहा कि लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। इस अवसर पर अरविन्द मिश्र, पूजा त्रिपाठी, प्रभुदत्त त्रिपाठी, ओंकार सिंह, रमेश सिंह, कृष्णानंद, विनय कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User