शीतला धाम में हवन कुंड का निर्माण बंद:नवरात्रि से पहले पंडा-पुजारी और क्षेत्रीय लोग नाराज, भक्तों को होगी परेशानी

Sep 25, 2026 - 17:45
0
शीतला धाम में हवन कुंड का निर्माण बंद:नवरात्रि से पहले पंडा-पुजारी और क्षेत्रीय लोग नाराज, भक्तों को होगी परेशानी
जौनपुर जिले के बड़े आस्था केंद्र माता शीतला धाम चौकिया मंदिर परिसर में एक तरफ निर्माण तेजी से हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुराने हवन कुंड का काम करीब 10 दिन से बंद है। इससे पंडा-पुजारी और क्षेत्रीय लोग नाराज हैं। नवरात्रि पर्व नजदीक होने की वजह से लोगों की चिंता बढ़ गई है। शीतला धाम चौकिया के महंत त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर परिसर में ठेकेदार हॉल का निर्माण करवा रहा है, जबकि पुराने हवन कुंड का काम रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि काम रुकने के दो दिन बाद से ही ठेकेदार से कई बार हवन कुंड का निर्माण दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी वजह से काम शुरू नहीं हो सका है। महंत के अनुसार, करीब 15 दिन बाद नवरात्रि शुरू होगी। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता शीतला धाम में दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए हवन धार्मिक पूजा का अहम हिस्सा होता है। मंदिर परिसर में एक दूसरा हवन कुंड बनाया गया है, लेकिन छोटा होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हवन कराना मुश्किल है। स्थानीय लोगों और पंडा-पुजारियों ने मांग की है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले पुराने हवन कुंड का निर्माण जल्दी पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। मांग करने वालों में सुमित कुमार त्रिपाठी, बंगाली गुरु, गुड्डू पंडित, काजू त्रिपाठी, कक्कू त्रिपाठी और नागेश सहित अन्य लोग शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User