शराब पीकर हंगामा करने वाले 40 लोगों का चालान:सोनभद्र में रामलीला मैदान, बस स्टेशन समेत कई जगह कार्रवाई; 5 बाइक सीज
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करने के आरोप में पुलिस ने 40 लोगों का चालान किया। रामलीला मैदान, बढ़ौली चौराहा, अशोक नगर, बस स्टेशन, लोढ़ी, शीतला चौक, धर्मशाला, चंडी, कांशीराम आवास और सब्जी मंडी समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, शराब पीकर हंगामा करने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत पर पुलिस ने अभियान चलाया। पकड़े गए 40 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान कर मामला न्यायालय भेजा गया। पुलिस की जारी सूची में महेश कुमार विश्वकर्मा, भोले सोनकर, इंद्रजीत, काशी, मनोज, सोना यादव, कृपाशंकर, बालेश्वर पटेल, सूरज, श्याम जी, अनिल कुमार, सरफराज, सुनील, प्रमोद, संतोष कुमार, विकास समेत 40 लोग शामिल हैं। दस्तावेज नहीं मिलने पर 5 मोटरसाइकिलें सीज अभियान के दौरान वाहन चेकिंग भी की गई। जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर 5 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी चलेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार निगरानी करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)