बांदा में यूपी बोर्ड के 65 परीक्षा केंद्र तय:53 आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन नए स्कूल शामिल, पांच पुराने बाहर
बांदा में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 65 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 43,265 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। केंद्रों की अनंतिम सूची पर आई 53 आपत्तियों की जांच और निस्तारण जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने किया। इसके बाद संशोधित सूची बोर्ड को भेजी गई, जिस पर अब मुहर लग गई है। पहले जिले में 67 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी हुई थी। इस पर केंद्र बनाने, स्कूलों को सूची से बाहर रखने और केंद्रों की दूरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर 53 आपत्तियां आई थीं। समिति ने इनका निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार की। 3 नए स्कूल शामिल, 5 राजकीय स्कूल सूची से बाहर अंतिम सूची में आभा सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरहट और रामसजीवन इंटर कॉलेज कलवरिया समेत 3 नए स्कूल शामिल किए गए हैं। वहीं राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर खुर्द, चहितारा, अमलीकौर, गुमाई और रानीपुर को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर किया गया है। हाईस्कूल के 24,191 और इंटर के 19,074 परीक्षार्थी पंजीकृत इस बार हाईस्कूल के 24,191 और इंटरमीडिएट के 19,074 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल 2026 की बोर्ड परीक्षा में 43,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार संख्या में 242 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार 65 केंद्र तय किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)