सोनभद्र में रबी सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडार:'धरती माता बचाओ अभियान' से कालाबाजारी और तस्करी रोकने की कोशिश

Nov 20, 2026 - 08:54
0
सोनभद्र में रबी सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडार:'धरती माता बचाओ अभियान' से कालाबाजारी और तस्करी रोकने की कोशिश
सोनभद्र में रबी सीजन के लिए निजी और सहकारी बिक्री केंद्रों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त भंडार रखा गया है। खाद की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ शुरू किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से तय दर पर खाद खरीदने और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी तहसीलों के बिक्री केंद्रों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। राबर्ट्सगंज तहसील के निजी क्षेत्र के 226 केंद्रों पर 50,360 क्विंटल यूरिया है। सहकारी क्षेत्र के 21 केंद्रों पर 3,930 क्विंटल यूरिया रखा गया है। अन्य तहसीलों के निजी और सहकारी बिक्री केंद्रों पर डीएपी, एनपीके और दूसरे उर्वरक भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। खाद खरीदने के लिए किसानों को खतौनी, फार्मर आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ रखना होगा। अंधाधुंध इस्तेमाल करने से बचने को कहा अधिकारी के मुताबिक, इससे खाद वितरण में पारदर्शिता रहेगी और वास्तविक किसानों तक खाद पहुंचाने में मदद मिलेगी। किसानों से जरूरत से ज्यादा खाद खरीदने और खेतों में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध इस्तेमाल करने से बचने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित इस्तेमाल, कालाबाजारी, तस्करी और तय कीमत से ज्यादा वसूली रोकना है। औद्योगिक इकाइयों में उर्वरकों के अवैध इस्तेमाल को रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है। ग्राम, तहसील और जिला स्तर पर समितियां बनाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जैविक उर्वरकों के इस्तेमाल को बढ़ावा अभियान के तहत नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और जैविक उर्वरकों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User