सिद्धार्थनगर में राप्ती का जलस्तर बढ़ा:बड़हरा गांव चारों तरफ से पानी से घिरा, सड़क कटी तो नाव से जाना होगा

Sep 29, 2026 - 17:42
0
सिद्धार्थनगर में राप्ती का जलस्तर बढ़ा:बड़हरा गांव चारों तरफ से पानी से घिरा, सड़क कटी तो नाव से जाना होगा
सिद्धार्थनगर में मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया। बड़हरा गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी कटान की जद में आ गया है। पानी का बहाव बढ़ने पर सड़क कटने से गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन गांव पहुंचे। डीएम ने संपर्क मार्ग का किया निरीक्षण डीएम ने बड़हरा गांव पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी। इसके बाद ग्रामीणों के आवागमन के लिए बने संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थिति बिगड़ने पर तत्काल जरूरी इंतजाम करने को कहा। नेपाल और जिले में बारिश से बढ़ा जलस्तर डीएम ने बताया कि नेपाल और जिले में हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। डुमरियागंज तहसील के कई गांवों में पानी पहुंचने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में राहत व्यवस्था की तैयारी भी रखी गई है। बाढ़ बढ़ी तो राहत किट और लंच पैकेट दिए जाएंगे जिलाधिकारी ने कहा कि अगर बाढ़ की स्थिति और गंभीर होती है तो प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत किट और लंच पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। बड़हरा गांव के संपर्क मार्ग पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी न हो। सड़क कटी तो नाव से कराया जाएगा आवागमन डीएम ने बताया कि अगर पानी के तेज बहाव से संपर्क मार्ग कट जाता है तो ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन नदी के जलस्तर और गांव की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। नेपाल में बारिश रुकने से जलस्तर घटने की उम्मीद डीएम के मुताबिक, नेपाल में फिलहाल बारिश रुकने की जानकारी मिली है। ऐसे में आने वाले समय में राप्ती नदी का जलस्तर कम होने की उम्मीद है। प्रशासन की टीमें प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार निगरानी कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User