सिद्धार्थनगर में सब्जी खरीद रहे युवक को घेरकर पीटा:पुरानी रंजिश में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 3 पर केस

Nov 13, 2026 - 08:58
0
सिद्धार्थनगर में सब्जी खरीद रहे युवक को घेरकर पीटा:पुरानी रंजिश में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 3 पर केस
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को तीन लोगों ने घेरकर पीट दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजार में घेरकर की मारपीट मुड़िला बुजुर्ग गांव के शिवप्रसाद ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह चिल्हिया बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान मधुश्याम, राधेश्याम और रामउजागिर वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और घेरकर मारपीट की। सुबह घर पर भी हुआ था विवाद शिवप्रसाद के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह आरोपी उनके घर पहुंचे थे। वहां उनकी मां और परिवार के लोगों से विवाद किया था। इसके बाद शाम को बाजार में उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। चिल्हिया पुलिस ने 12 नवंबर को मधुश्याम, राधेश्याम और रामउजागिर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विंध्याचल प्रसाद कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User