फर्रुखाबाद में युवक के पैर में गोली लगी:गांव के लोगों पर लगाया आरोप, जमीन विवाद में कोर्ट से हुआ था बरी

Nov 13, 2026 - 08:25
0
फर्रुखाबाद में युवक के पैर में गोली लगी:गांव के लोगों पर लगाया आरोप, जमीन विवाद में कोर्ट से हुआ था बरी
फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में 45 साल के व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। घायल ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाजार से लौटते समय गोली लगने का आरोप घटना धीमर नगला गांव की है। घायल मलिखान ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से गांव लौटे थे। झोपड़ी के पास पहुंचने पर गांव के कुछ लोगों ने उन पर गोली चला दी, जो उनके पैर में लगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायल को पहले कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जमीन को लेकर चल चुका है मुकदमा मलिखान के मुताबिक, आरोपियों के साथ पहले जमीन को लेकर मुकदमा चला था। उनका कहना है कि कोर्ट में मामला निपटने के बाद भी जमीन पर वही व्यक्ति खेती कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें एक अन्य मामले में फंसाने की कोशिश की थी, लेकिन वह कोर्ट से बरी हो गए थे। कम्पिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User