सिकंदरा में टी-20 मैच:पीके 11 ने आरबीएस को नौ विकेट से हराया, ताज एकेडमी छह विकेट से जीती

Nov 18, 2026 - 16:33
0
सिकंदरा में टी-20 मैच:पीके 11 ने आरबीएस को नौ विकेट से हराया, ताज एकेडमी छह विकेट से जीती
आगरा में सिकंदरा स्थित डॉक्टर अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को दो रोमांचक टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीके 11 एकेडमी ने आरबीएस को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीके एकेडमी ने 13.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। शांत यादव ने 65 और सुमित ने 45 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में ताज एकेडमी ने जेपी क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ताज ने जेपी को 15.2 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। उत्कर्ष ने 41 और तनिष्क ने 30 रन बनाए। ताज के नितिन ने 4, जबकि देव और देवांश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ताज ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने 62 और आदित्य ने 42 रन की पारी खेली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User