विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:भाई ने पति पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, पति बोला- लंबे समय से बीमार थी
हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता ज्योति गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के बाद शाम 6 बजे उनके भाई गुलशन ने पुलिस को सूचना दी और पति धीरज पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर 12:45 बजे मेडिकल कॉलेज में शव का पंचनामा भरा गया। शव देखकर मृतका की दोनों बेटियां बदहवास हो गईं। 15 साल पहले हुई थी शादी विभूति नगर निवासी धीरज सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं। उनकी शादी करीब 15 साल पहले ज्योति से हुई थी। ज्योति का मायका हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव में है। दंपती की दो बेटियां 11 वर्षीय सौम्या और 10 वर्षीय प्रिया हैं। लंबे समय से बीमार होने की बात पति धीरज के मुताबिक, ज्योति लंबे समय से सांस, टीबी और अन्य बीमारियों से जूझ रही थीं। पिछले करीब छह महीने से पिहानी रोड स्थित पूरा बहादुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दवा लाने की तैयारी के दौरान बिगड़ी तबीयत धीरज ने बताया कि सोमवार दोपहर वह दवा लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ज्योति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद धीरज ने फोन कर ज्योति के भाई गुलशन को घटना की जानकारी दी। भाई ने पुलिस को दी सूचना शाम को गुलशन परिजनों के साथ विभूति नगर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। गुलशन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)