बहराइच में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर:न्यायालय के आदेश पर एक मकान समेत चार अवैध कब्जे हटाए गए
बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के धनापारा गांव में रविवार दोपहर सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर गाटा संख्या 148 की भूमि पर बने एक मकान और तीन अन्य अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में हुई। प्रशासनिक टीम धनापारा पहुंची और संबंधित भूमि का निरीक्षण करने के बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में डर रहा। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरकारी भूमि पर कोई भी अवैध निर्माण न करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)