महराजगंज जिला अस्पताल में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज:खांसी-जुकाम और बुखार से लोग परेशान, इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ी

Oct 25, 2026 - 16:53
0
महराजगंज जिला अस्पताल में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज:खांसी-जुकाम और बुखार से लोग परेशान, इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ी
महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम बदलने के साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार से परेशान लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग के सामने बेहतर इलाज देने की चुनौती है। जिला अस्पताल के डॉक्टर सर्वेश प्रताप सिंह ने बताया कि इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के कारण लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें, साफ पानी पिएं और खाने-पीने में सावधानी बरतें। अगर बुखार, खांसी या जुकाम लंबे समय तक रहे या तबीयत ज्यादा खराब हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने से बचें। बीमारी के लक्षण दिखते ही समय पर इलाज कराने से उसकी गंभीरता कम हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User