स्कूल में 7वीं के छात्र की पिटाई के बाद मौत:शाहजहांपुर में मां बोली- बेटे को छोड़कर भागा स्टाफ, स्कूल में ताला लगाया

Nov 17, 2026 - 16:03
0
स्कूल में 7वीं के छात्र की पिटाई के बाद मौत:शाहजहांपुर में मां बोली- बेटे को छोड़कर भागा स्टाफ, स्कूल में ताला लगाया
शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह स्कूल में 7वीं के छात्र की मौत हो गई। वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने आरोप लगाया- देर से स्कूल पहुंचने पर बेटे की पिटाई की गई थी। जिस कारण उसे गंभीर चोट आई। स्कूल वालों ने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। उसे स्कूल परिसर में लिटा दिया गया। ताला लगाकर मौके से भाग गए। समय पर इलाज न मिलने के कारण बेटे की मौत हुई। मामले में अभी स्कूल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कलान थाना इलाके की है। सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल से आया फोन जखिया गांव में प्रभुदयाल परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सरोजनी के अलावा 3 बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा अंकित (15) गांव के लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय में 7वीं में पढ़ता था। वह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे रोज की तरह स्कूल गया था। सुबह साढ़े 9 बजे हमें को स्कूल से फोन आया कि अचानक अंकित बेहोश होकर गिर गया है। हम लोग स्कूल पहुंचे तो अंकित वहां लेटा हुआ मिला। उसकी हालत गंभीर लग रही थी। हम लोग बेटे को स्कूल के एक टीचर के साथ कलान के डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पिता ने कहा- स्कूल प्रशासन की लापरवाही से उसकी जान गई है। बच्चे की पिटाई से हालत बिगड़ी। उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। स्कूल में छोड़कर स्टाफ भाग गया। मां ने पिटाई करने का लगाया आरोप अंकित की मां सरोजनी का आरोप है कि उनका बेटा देर से स्कूल पहुंचा था। इसी बात पर टीचर ने उसकी पिटाई की। हालत बिगड़ने पर उसे स्कूल में बेंच में लिटा दिया गया। स्कूल वाले ताला लगाकर चले गए। फोन पर उन्हें बताया गया बेटे को दौरा पड़ा है। बेटे को पानी पिलाया या जहर दिया सरोजनी के मुताबिक, दूसरे छात्रों को वहां से भेज दिया गया था। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि अंकित को पानी पिलाया गया था या जहर दिया गया था। हालांकि पूरे मामले में अभी स्कूल प्रशासन की ओर से कोई पक्ष सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह परशुरामपुरी सीओ दीपक सिंह ने बताया- पूछताछ में सामने आया है कि छात्र स्कूल में बेहोश होकर गिरा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। स्कूल के अन्दर या बाहर कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। स्कूल के अन्दर या बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। स्कूल के टीचर कोई भी ताला डालकर नहीं भागे थे। जांच कर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User