'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, यूपी में मुख्यमंत्री तय करेगा':काजमी बोले- मुस्लिम समाज अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी तय करने की भूमिका में होगा

Nov 17, 2026 - 16:03
0
'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, यूपी में मुख्यमंत्री तय करेगा':काजमी बोले- मुस्लिम समाज अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी तय करने की भूमिका में होगा
उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर AIMIM के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैय्यर काजमी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल अब सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि यह तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। AIMIM और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के बाद काजमी ने कहा कि अगर गठबंधन को पर्याप्त सीटें मिलती हैं, तो मुख्यमंत्री के चयन का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी करेंगे। काजमी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि सीटों में हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेस से कई बार बातचीत की गई, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला लिया गया। गठबंधन वंचित समाज की आवाज उठाने की पहल डॉ. नैय्यर काजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की पहल है। यह उन दलित, कमजोर और वंचित वर्गों का गठबंधन है, जो लंबे समय से अत्याचार और शोषण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से वंचित समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की कोशिश की जा रही है। काजमी ने कहा कि पिछले 15 से 20 साल में कमजोर और वंचित समाज ने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है। अब सभी वर्ग एक साथ आकर इसका जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं। गठबंधन की इस पहल को चुनाव में कितनी कामयाबी मिलेगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा। अब्दुल मुख्यमंत्री तय करेगा चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर मुस्लिम समाज की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों पर काजमी ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी अब्दुल ने यह तय नहीं किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि अब AIMIM ने अब्दुल को इस मुकाम पर पहुंचाया है कि वह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला करने की भूमिका में है। लोगों से फर्क समझने की अपील काजमी ने कहा कि अब्दुल सिर्फ दरी बिछाने की भूमिका में नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री के चयन में अपनी भूमिका निभाने की बात कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाने वालों और आम लोगों से इस अंतर को समझने की अपील की। उनके मुताबिक, मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर यह बदलाव महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User