समाजसेवी राम अवतार को डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार:स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
जालौन में समाजसेवी राम अवतार गौतम ‘राजा बीजापुर’ को डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में दिया गया था। समारोह में शामिल नहीं हो पाने के कारण गुरुवार को उरई में उन्हें सम्मानित किया गया। अजनारी रोड स्थित डॉ. महेश प्रताप सिंह के न्यूरो स्पाइन फिजियो सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी प्रोफेसर डॉ. कृष्ण गोपाल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमाकांत दोहरे, संजय कुमार गौतम, दीपशिखा आजाद, सुशील चौधरी, अजय कुमार गौतम ‘योगा महाराज’ और राहुल गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने राम अवतार गौतम को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)