दहेज में मांगी बुलट, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश:परेशान विवाहिता ने पति समेत चार पर दर्ज कराई FIR; गला घोंटने का भी प्रयास

Nov 13, 2026 - 10:20
0
दहेज में मांगी बुलट, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश:परेशान विवाहिता ने पति समेत चार पर दर्ज कराई FIR;  गला घोंटने का भी प्रयास
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने पति,सास,देवर और देवरानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। गंगोह क्षेत्र के बाढ़ी माजरा गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले मोहनपुरा निवासी मोबिन से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपए खर्च कर घरेलू सामान दिया था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले एक लाख रुपए नकद और बुलेट बाइक मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। उससे घर में नौकरों की तरह काम कराया जाता था, मारपीट की जाती थी और भूखा रखा जाता था। महिला ने आरोप लगाया कि उसका देवर इमरान उससे छेड़छाड़ करता था और कई बार अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने उसे धमकाया। उसे पांच-छह बार घर से निकाला गया, लेकिन समझौते के बाद वापस बुला लिया गया। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। महिला के मुताबिक,बच्चे के जन्म पर मायके वालों ने सोने-चांदी के जेवर,कपड़े और अन्य सामान के साथ 50 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं हुए और दो लाख रुपए नकद लाने का दबाव बनाने लगे। महिला ने बताया कि 13 जुलाई 2026 की रात करीब नौ बजे देवर इमरान कमरे में आया और जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर उसने मारपीट की। शिकायत करने पर अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों से हमला किया। महिला का आरोप है कि पति मोबिन ने परिजनों के उकसाने पर दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की। उसे मरा हुआ समझकर कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह उसने मायके वालों को सूचना दी। गंगोह पुलिस ने आसमा की तहरीर पर पति मोबिन, सास नफीसा,देवर इमरान और देवरानी फुरकाना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User