अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाषा विवि की उपलब्धि:प्रयागराज में डॉ. कमलेश को साइंटिस्ट अवार्ड, पोस्टर में हेबा व फातिमा चौथे स्थान पर
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों ने प्रयागराज में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘HABIT-2026’ में उपलब्धियां हासिल कीं। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित सम्मेलन में विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के सहायक आचार्य डॉ. कमलेश कुमार सोनी को ‘HABIT Scientist Award-2026’ से सम्मानित किया गया। डॉ. सोनी को पादप आणविक जीवविज्ञान (प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी) के क्षेत्र में शोध, नवाचार और योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। वहीं, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) की छात्राओं हेबा मेहदी और फातिमा ओबैद ने शोध एवं समीक्षा आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं ने चौथा स्थान प्राप्त किया। शिक्षक और छात्राओं की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोध कार्य और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को आगे बढ़ाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)