युवक की हत्या के मामले में दरोगा और कांस्टेबल सस्पेंड:हाथरस में 15 दिन पहले भी चली थी गोली; मां बोली- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दरोगा बृजेश कुमार और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। 11 नवंबर की रात करीब 8 बजे मानवेंद्र पुत्र राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ था। परिजनों ने पुलिस पर पहले हुई शिकायत में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। मौसा समेत पांच नामजद, पुलिस कर रही तलाश मृतक की मां अंजना ने अपने बेटे की हत्या के मामले में उसके सगे मौसा जितेंद्र समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र से मानवेंद्र का जमीन को लेकर विवाद था। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों से भी उसकी रंजिश चल रही थी। दोनों पक्ष पहले भी आमने-सामने आ चुके थे। 15 दिन पहले भी मानवेंद्र पर चली थी गोली परिजनों का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले भी मानवेंद्र पर गोली चलाई गई थी। इस घटना में उसका साथी समीर भी घायल हुआ था। मृतक की मां अंजना का कहना है कि उन्होंने पहले हुए हमले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपियों के हौसले बढ़े और बाद में उनके बेटे की हत्या कर दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान भी हुआ था हंगामा हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। मानवेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान भी परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। गांव में अब भी तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। मानवेंद्र पर दर्ज थे करीब 12 मुकदमे पुलिस के अनुसार, मृतक मानवेंद्र पर जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज थे। वहीं, हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)