समिति ने एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग की:औरैया में राष्ट्रपति के नाम 99वां ज्ञापन सौंपा, 12 से 19 दिसंबर तक सत्याग्रह का ऐलान
औरैया की जन जागरण समिति ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम 99वां ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला मुख्यालय ककोर में प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अनन्या त्रिवेदी को दिया गया। समिति ने एक्ट के तहत दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच कराने और ऐसे मामलों में ली गई सरकारी धनराशि की वसूली की मांग की है। साथ ही संशोधन होने तक हर महीने ज्ञापन देने की बात कही। समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि आरटीआई के जरिए राष्ट्रपति कार्यालय से जानकारी मिली थी कि उनका ज्ञापन वहां नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 99 महीनों से हर महीने ज्ञापन दे रही है, लेकिन अब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। 100वें ज्ञापन से पहले 12 से 19 दिसंबर तक सत्याग्रह महेश पांडे ने बताया कि 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज्ञापन देने से पहले 12 से 19 दिसंबर तक जिला मुख्यालय ककोर में रोजाना सत्याग्रह किया जाएगा। इसमें जिले के नागरिकों की राय ली जाएगी और उसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। समिति ने कहा कि एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए संशोधन होने तक राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का सिलसिला जारी रहेगा। प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने की मांग समिति ने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाले लड़के और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 25 साल करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम 49वां ज्ञापन भी सौंपा। इसमें प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने की मांग की गई है। ज्ञापन देते समय महेश पांडे, गिरीश तिवारी, सुरेश सिंह, मिलन चौबे, राहुल कुमार दीक्षित, गंगा चरण, सविता, सर्वेश कुमार दीक्षित, राम शरण वाथम, सुरेश तिवारी, हरगोविंद बाजपेई, दिनेश चन्द्र कुशवाहा और संतोष सिंह सेंगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)