एमजी रोड समेत कई परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा जाम:5 मिनट का रास्ता तय करने में लगा एक घंटा, स्कूल बस और एंबुलेंस भी फंसी
आगरा में गुरुवार सुबह एमजी रोड और एमडी जैन सहित अन्य परीक्षा केंद्रों के बाहर सड़क पर भयंकर जाम लग गया। इससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार, ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर ही फंस गए। लोग हॉर्न बजाते रहे। एक घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
जाम में लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे। लोगों को 5 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे का समय लग गया। स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई लोग जाम में फंसकर अपने गंतव्य पर देर से पहुंचे। कुछ लोग वाहन छोड़कर पैदल ही निकल गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि परीक्षा के दौरान हर बार यही हाल होता है। केंद्रों के बाहर कोई ट्रैफिक व्यवस्था नहीं रहती। अभ्यर्थियों के परिजन भी वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को एक-एक कर किनारे से निकाला, तब जाकर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एमजी रोड पर यातायात सुचारू हो सका। परीक्षा की वजह से लगा था जाम
बता दें, गुरुवार को आगरा में 7 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की पहली पाली आयोजित हुई। पहली पाली सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक चली। परीक्षा में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)