संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद- प्रेमचन्द्र मिश्रा:बलिया में बोले- उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
बलिया के जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार दोपहर नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्रा का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वह जिला प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर बलिया आए हैं। डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्रा ने बलिया की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात जिला प्रभारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला समेत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शाम करीब 3:30 बजे समाप्त हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)