सोहगौरा में कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक:पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
महराजगंज के सोहगौरा के पास एक बाइक सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए महराजगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कपिया निवासी सुरेश गुप्ता अपनी बेटी खुशबू को दवा दिलाने महराजगंज जा रहे थे। सोहगौरा के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक बेकाबू होकर गिर गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी डॉक्टर महेश प्रजापति ने बताया कि पिता-बेटी की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)