कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी
कोशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में कनैली चौराहे पर एक युवक शराब की बोतल धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान मेंडुवा निवासी नन्चा उर्फ सुनील शर्मा (29 वर्ष) पुत्र राधेश्याम शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर कनैली चौकी इंचार्ज गणेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सराय अकिल भिजवाया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)