फर्रुखाबाद में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत:परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, शव का पंचनामा रोका
फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से 30 वर्षीय प्रसूता शशि प्रभा राजपूत की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर दंपति अस्पताल में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। शशि प्रभा को परसों रात करीब 11 बजे मऊदरवाजा बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्राम दनियापुर निवासी मौजी राम राजपूत की बेटी शशि प्रभा का विवाह मैनपुरी के रामनगर निवासी नीलेश से हुआ था। ऑपरेशन के लिए 50,000 रुपये और खून चढ़ाने के लिए 5,000 रुपये ऑनलाइन लिए गए थे। ऑपरेशन से पुत्र पैदा होने के बाद शशि प्रभा की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उन्हें इंजेक्शन और खून चढ़ाया, लेकिन शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल वालों ने महिला के शव को जबरन बाहर रखवा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजब सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव और मेडिकल चौकी इंचार्ज रामकेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। हालांकि, परिजनों ने डॉक्टरों से बदला लेने की बात कहकर शव का पंचनामा भरवाने से मना कर दिया। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)