4 भारतीयों और 3 पाकिस्तानियों ने कनाडाई बैंकों को ठगा:AI से फर्जी पासपोर्ट बनाकर खाते खुलवाए, क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म कर गायब हुए
पाकिस्तान के 3 नागरिकों और कनाडा में रहने वाले 4 भारतीयों पर कनाडा के बैंकों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी पासपोर्ट और तस्वीरें तैयार कर नकली पहचान बनाई। इसके जरिए कनाडा में बैंक खाते खुलवाए और क्रेडिट कार्ड हासिल किए। फिर कार्ड की पूरी लिमिट खर्च कर वे गायब हो गए। पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) के मुताबिक, इस मामले में तीन पाकिस्तानी आरोपियों को लाहौर में 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कनाडा में रह रहे चार भारतीय आरोपियों की स्थिति को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। AI से फर्जी पासपोर्ट और तस्वीरें बनाईं जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने AI की मदद से फर्जी पासपोर्ट और तस्वीरें तैयार कीं। इनका इस्तेमाल कनाडा में बैंक खाते खुलवाने और क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए किया गया। इस तरह उन्होंने बैंकिंग सिस्टम में अपनी पहचान असली दिखाने की कोशिश की।
इस मामले में कितने बैंकों को निशाना बनाया गया और कुल कितने पैसे की धोखाधड़ी हुई, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। NCCIA के मुताबिक, पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से जांच से जुड़े सबूत मिले हैं। एजेंसी मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)