लखनऊ में दो दिन में डेंगू के 36 नए मरीज:चंदननगर में 9, इंदिरानगर में 8 केस; एक्सपर्ट बोले- खुद से दवा लेने से बचें

Oct 21, 2026 - 22:47
0
लखनऊ में दो दिन में डेंगू के 36 नए मरीज:चंदननगर में 9, इंदिरानगर में 8 केस; एक्सपर्ट बोले- खुद से दवा लेने से बचें
लखनऊ में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दो दिनों में 36 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 20 अक्टूबर को 11 और 21 अक्टूबर को 25 मरीज मिले। राहत की बात यह है कि किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। सभी घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों दिनों में सबसे ज्यादा 9 मरीज चंदननगर और 8 इंदिरानगर में मिले हैं। टुड़ियागंज में 6, अलीगंज में 5 और एनके रोड में 4 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, रेडक्रॉस और सिल्वर जुबली क्षेत्र में 2-2 नए मरीज मिले हैं। सेल्फ मेडिकेशन से न करे इलाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एनबी सिंह ने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, बदन और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना और शरीर पर चकत्ते पड़ना हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। कूलर, गमलों, टायर और छत पर रखे बर्तनों में पानी जमा न होने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User