सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 8 अक्टूबर से रामलीला मंचन:20 अक्टूबर को होगा रावण दहन, शीतला मंदिर चौक पर होगा भरत मिलाप

Oct 01, 2026 - 09:08
0
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 8 अक्टूबर से रामलीला मंचन:20 अक्टूबर को होगा रावण दहन, शीतला मंदिर चौक पर होगा भरत मिलाप
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में श्री रामलीला समिति की बैठक बुधवार देर शाम पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भी सहभागिता की। बैठक में समिति के मंत्री प्रमोद गुप्ता ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसमें रामलीला मंचन, मंदिर के पुजारी के वेतन, विभिन्न वार्षिक कार्यक्रमों समेत अन्य मदों में हुए खर्च का ब्योरा सदस्यों के सामने रखा गया। सदस्यों ने आय-व्यय विवरण को स्वीकार कर लिया। 8 अक्टूबर से शाम 7 बजे बैढ़न की मंडली करेगी मंचन समिति अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 8 अक्टूबर से शुरू होगा। मध्य प्रदेश के बैढ़न से आने वाली लीला मंडली प्रतिदिन शाम 7 बजे से रामलीला का मंचन करेगी। इसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर विवाह, वनवास, नकटैया, सीता हरण, बाली युद्ध और लंका दहन समेत रामायण के विभिन्न प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को रावण दहन और भरत मिलाप अध्यक्ष ने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी रात नगर के शीतला मंदिर चौक पर पिछले वर्ष पुन: शुरू किए गए भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। परंपरा आगे बढ़ाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर समिति के संरक्षक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों पुरानी रामलीला समिति की परंपरा नगरवासियों के सहयोग से आगे बढ़ रही है। आधुनिक तरीके से रामलीला के मंचन में हर वर्ष खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में नए सदस्यों और दानदाताओं को समिति से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। सोशल मीडिया से प्रचार और प्रकाश व्यवस्था का सुझाव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रामलीला का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया। उन्होंने भरत मिलाप के दौरान श्रीराम पथ पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की बात कही। हरीश अग्रवाल ने दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी इंतजाम करने का सुझाव दिया। ये पदाधिकारी और नगरवासी रहे मौजूद बैठक में महामंत्री सुशील पाठक, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विमल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, चंदन केसरी, आनंद मिश्रा, मिठाई लाल सोनी, पुनीत जैन, नरेंद्र गर्ग, रमेश जायसवाल, डॉ. सीवी पांडेय, बच्चन जी, किशोरी सिंह, विजय जैन समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और नगरवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User