सोनभद्र में वज्रपात से बचने केलिए लगेंगे ताड़-खजूर के पेड़:डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर हर ग्राम पंचायत में लगेंगे 100 पौधे
सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली (वज्रपात) के खतरे को कम करने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। अब वज्रपात संवेदनशील ग्राम पंचायतों में ताड़ और खजूर के पौधे लगाए जाएंगे। हर चयनित ग्राम पंचायत में कम से कम 100 पौधे रोपे जाएंगे, जिनकी सुरक्षा और देखभाल भी सुनिश्चित होगी। डीएम चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से पौधरोपण हो। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के तहत वज्रपात से प्रभावित क्षेत्रों में जोखिम घटाने के लिए की जा रही है। सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) के विश्लेषण से प्रदेश के वज्रपात संवेदनशील क्षेत्र चुने गए हैं। सोनभद्र की चयनित ग्राम पंचायतों में खेतों और मेड़ों पर ताड़ और खजूर की 'बरही' व 'सोना-100' प्रजातियों के पौधे लगेंगे। जिलाधिकारी ने वीबी जी राम जी योजना के तहत पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर उपयुक्त स्थल चयन, गड्ढों की खुदाई, पौधरोपण, सुरक्षा, सिंचाई और रोपण के बाद नियमित देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।खंड विकास अधिकारी और मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी अभियान की निगरानी करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे वज्रपात का जोखिम कम होगा और ग्रामीण इलाकों में हरियाली बढ़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)