ससुराल में रात में सोए युवक की सुबह मौत:पत्नी और उसके प्रेमी पर मारपीट का आरोप, सड़क किनारे फेंका था

Sep 30, 2026 - 22:26
0
ससुराल में रात में सोए युवक की सुबह मौत:पत्नी और उसके प्रेमी पर मारपीट का आरोप, सड़क किनारे फेंका था
इटावा में ससुराल में बुधवार सुबह 8 बजे 45 साल के हरगोविंद शाक्य की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह चारपाई पर सोया था। सुबह परिजनों ने उसे मृत देखा तो घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामला वैदपुरा थाना क्षेत्र के हीरापुर सफारी गांव का है। 16 साल पहले हुई थी शादी हरगोविंद भरथना थाना क्षेत्र के नगला प्रीत का रहने वाला था। करीब 16 साल पहले उसकी शादी हीरापुर सफारी निवासी रंगीता शाक्य से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। 15 वर्षीय बेटी सेजल और दो बेटे शौर्या (9) और सोनकित (5) हैं। हरगोविंद परिवार में इकलौता था और अहमदाबाद में रंगाई-पुताई का काम करता था। पत्नी पर युवक के साथ जाने का आरोप मृतक के साढ़ू जितेंद्र कुमार निवासी बिधूना ने आरोप लगाया कि रंगीता करीब दो साल पहले हरगोविंद के साथ काम करने वाले एक युवक के साथ चली गई थी। आरोप है कि वह दोनों बेटों को भी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से हरगोविंद परेशान रहता था। मथुरा बुलाकर मारपीट करने का आरोप परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले पत्नी ने फोन कर हरगोविंद को मथुरा बुलाया था। आरोप है कि वहां करीब पांच दिन पहले उसके साथ मारपीट की गई और मरणासन्न हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। परिजनों के अनुसार, सड़क किनारे पड़े हरगोविंद को एंबुलेंस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटी ने पिता के साथ मारपीट की बात बताई करीब चार दिन इलाज के बाद हरगोविंद की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह घर जाने के बजाय अपनी ससुराल हीरापुर सफारी पहुंच गया। बेटी सेजल के मुताबिक, पिता ने बताया था कि मथुरा में काम से लौटते समय करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे घेरकर पीटा था। इसके बाद उसे मरा समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया गया। शरीर पर चोट के निशान होने का दावा परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के कारण हरगोविंद के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उन्होंने धारदार हथियार से चोट लगने के निशान होने का भी दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं की है। सुबह चारपाई पर मिला शव मंगलवार रात हरगोविंद ने ससुराल में खाना खाया और इसके बाद चारपाई पर सो गया। बुधवार सुबह वह मृत मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी वजह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से पत्नी और उसके साथ जुड़े युवक पर लगाए गए मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User