मुस्तफिजुर रहमान ने IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया:KKR ने पिछले सीजन रिलीज किया था; विवाद के बाद बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आई
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है। मुस्तफिजुर को पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टीम से रिलीज कर दिया था। तब BCCI ने दोनों देशों के बीच तत्कालीन तनाव का हवाला देते हुए उन्हें टीम से रिलीज का निर्देश दिया था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बांग्लादेश भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने ही नहीं आई। जानिए पूरा घटनाक्रम बांग्लादेश के 6 अन्य खिलाड़ी भी ऑक्शन में उतरेंगे शहरयार नफीस ने बताया कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। नफीस ने कहा कि यह मिनी ऑक्शन की सामान्य प्रक्रिया है। BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं, जो नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं। जनवरी 2027 में भारत के बांग्लादेश दौरे की उम्मीद ----------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)