शेषनाथ सिंह डीआरयूसीसी के सदस्य मनोनीत:अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे ने जारी किया पत्र; सांसद ने नाम की सिफारिश की
अमेठी के कांग्रेस नेता शेषनाथ सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। रेलवे के अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे ने मनोनयन का पत्र जारी किया है। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शेषनाथ सिंह को सदस्य बनाने के लिए अपर महाप्रबंधक को पत्र लिखा था। इसके बाद रेलवे ने उनका मनोनयन किया। शेषनाथ सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रह चुके हैं। वे जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि और जिला निगरानी समिति के सदस्य भी रहे हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। डीआरयूसीसी सदस्य के तौर पर शेषनाथ सिंह रेलवे से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। समिति यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, साफ-सफाई, टिकट व्यवस्था और स्टेशनों की सुविधाओं पर सुझाव देती है। शेषनाथ सिंह के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी बधाई देते हुए कहा कि उनके जरिए अमेठी की रेलवे समस्याएं उठाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)