ममता ने बागी नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी संकट और गहरा गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने बागी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बागी गुट पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का अनधिकृत इस्तेमाल कर रहा है तथा खुद को आधिकारिक नेतृत्व के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर बागी नेता खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बताकर संगठन विस्तार में जुटे हैं।