आम आदमी पार्टी का धार्मिक दांव, मंदिर निर्माण और तीर्थ यात्रा विस्तार का ऐलान
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने माता जानकी और लव-कुश के भव्य मंदिर निर्माण तथा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार का बड़ा ऐलान किया है। अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं की घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय आया है जब पार्टी अकाल तख्त से जुड़े विवाद और राजनीतिक दबाव का सामना कर रही है।