टोल प्लाजा के पास चलती कार से स्टंट:पुलिस ने कार मालिक को किया गिरफ्तार, गाड़ी सीज
फिरोजाबाद के टूंडला में टोल प्लाजा के पास चलती कार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। टूंडला पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे कार मालिक पंकज को हिरासत में लिया। स्टंट में इस्तेमाल वेन्यू कार (UP83BJ5308) को भी सीज कर दिया गया। चलती कार से बाहर निकलकर कर रहे थे स्टंट पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में सफेद रंग की वेन्यू कार में तीन युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उसके पंजीकृत स्वामी पंकज पुत्र प्रदीप कुमार निवासी पचवान, थाना नारखी को कार समेत बुलाया। 27 सितंबर की बताई जा रही वीडियो की घटना पूछताछ में पंकज ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को वह खुद कार चला रहा था। उसके साथ तीन दोस्त भी थे, जो टूंडला टोल प्लाजा के पास चलती कार में स्टंट कर रहे थे। कार सीज, मालिक का चालान पुलिस ने शांति व्यवस्था और संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए पंकज को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। स्टंट और लापरवाही से खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में कार को धारा 184 और 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान भी किया है। दूसरी कार सवार युवकों की तलाश प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि दूसरी कार पर स्टंट करने वाले युवकों की भी तलाश की जा रही है। उनकी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)