ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार बाप-बेटी की मौत:संभल से जौनपुर ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे, 4 लोग घायल

Oct 21, 2026 - 23:34
0
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार बाप-बेटी की मौत:संभल से जौनपुर ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे, 4 लोग घायल
शाहजहांपुर में बुधवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पिता और बेटी की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी संभल जिले के रहने वाले हैं और जौनपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र के बुधवाना के पास बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, सड़क पर गिरे सभी लोग जानकारी के अनुसार, संभल के छह लोग बुधवार शाम करीब 4 बजे ट्रैक्टर से जौनपुर के लिए निकले थे। ट्रैक्टर के पीछे मिट्टी बनाने की मशीन भी लगी थी। रात करीब 10:30 बजे बुधवाना के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर हादसे में संभल के मोहम्मदपुर निवासी कौसर, सराय सिकंदर निवासी सोमवती और उनका 5 वर्षीय बेटा ऋषभ, बिचैली गांव निवासी हसनैन घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। परशुरामपुरी सीओ ने बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User