वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:देवरिया में भट्ठा चौराहे के पास हुआ हादसा, जांच जारी

Oct 21, 2026 - 23:51
0
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:देवरिया में भट्ठा चौराहे के पास हुआ हादसा, जांच जारी
देवरिया में भट्ठा चौराहे के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुसैला चौराहे से घर लौट रहा था युवक मृतक की पहचान मईल थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी विशाल राजभर (22) पुत्र बनारसी राजभर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विशाल बुधवार देर शाम मुसैला चौराहे से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भट्ठा चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User