बरेली में बच्चों ने चंदा जुटाकर फूंका रावण का पुतला:बच्चों ने पॉकेट मनी से जुटाया खर्च, सात साल के भाग्य और कार्तिकेय बने राम-लक्ष्मण
बरेली के मढ़ीनाथ क्षेत्र में विजयादशमी के पावन पर्व पर बच्चों की अनोखी रामलीला और रावण दहन देखने को मिला। इलाके के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से चंदा इकट्ठा कर रावण का आकर्षक पुतला तैयार किया। पुतले के निर्माण से लेकर रंग-रोगन तक की पूरी तैयारी बच्चे कई दिनों से खुद कर रहे थे। यह लगातार दूसरा साल है जब इन बच्चों ने इस तरह मिलकर रावण दहन का आयोजन किया। भाग्य बने श्रीराम तो कार्तिकेय ने निभाया लक्ष्मण का किरदार
रावण दहन के दौरान 7 साल के भाग्य राज भगवान श्रीराम के रूप में और कार्तिकेय लक्ष्मण के स्वरूप में नजर आए। विधिवत पूजन और परंपरा के अनुसार रावण के पुतले को अग्नि दी गई। जैसे ही पुतले में आग लगी, आतिशबाजी के धमाकों के साथ पूरी गली गूंज उठी। जयकारों से गूंजी गली, मोहल्ले के लोग भी बने गवाह
पुतला दहन के दौरान बच्चों ने 'जय श्री राम', 'सियावर रामचंद्र की जय' और 'हर-हर महादेव' के जमकर जयकारे लगाए। बच्चों के इस उत्साह को देखने के लिए आसपास के लोग भी अपने घरों के बाहर आ गए। इस आयोजन में आराध्या, काव्या, कृष्णा, सिद्धि, रक्षित, आरुष, आयुष्मान, पिहू, विमान, मीत, शुभ, परी, ईवा, रंजीत, सुरजीत, छोटू, वासू, वैष्णवी और काजल समेत कई बच्चे शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)