तूफान अर्नब का लैंडफॉल, हवा की रफ्तार 150kmph से ज्यादा:ओडिशा-आंध्र में 4000 शेल्टर बनाए गए; 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल; MP-UP, महाराष्ट्र तक बारिश होगी

Oct 28, 2026 - 01:05
0
तूफान अर्नब का लैंडफॉल, हवा की रफ्तार 150kmph से ज्यादा:ओडिशा-आंध्र में 4000 शेल्टर बनाए गए; 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल; MP-UP, महाराष्ट्र तक बारिश होगी
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बुधवार तड़के विशाखापत्तनम के पास लैंडफॉल कर सकता है। चक्रवात तेज रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से 4 बजे के बीच तट से टकराने की उम्मीद है। लैंडफॉल के समय, हवा की निरंतर गति 125-135kmph रहने और बीच-बीच में 150kmph तक पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने लगभग 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। साथ ही, रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं। ओडिशा में मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है। इसके चलते राज्य के 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 30,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। तूफान का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रहेगा। यानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी तक बारिश होगी। झारखंड, विदर्भ और तेलंगाना में यलो अलर्ट है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User