दिल्ली-व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कहा- ₹10 हजार करोड़ का नुकसान होगा
INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में दूसरी बार राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिवाली के बाद रैली कराने की अपील की है। CTI अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि इसमें 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रैली से राजधानी में जाम और पाबंदियों के कारण दिवाली का कारोबार प्रभावित होगा। करीब 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका है। राहुल ने सोमवार को रैली को टालने से इनकार कर दिया था। उन्होंने X पर लिखा कि दिल्ली के हर व्यापारी से हम प्यार करते हैं, उनकी बात सुन रहे हैं। मोदी जी से कहिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटा दें। 30 सेकेंड में आंदोलन रुक जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)