आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Oct 28, 2026 - 01:38
0
आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया
आगरा में एमएलसी शिक्षक चुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मतगणना स्थल में आकाश अग्रवाल के साथ मारपीट की गई। उनका कुर्ता फाड़ दिया गया। उनका आरोप है कि भाजपा के समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद मतगणना स्थल पर माहौल गर्मा गया है। सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आकाश अग्रवाल ने अपने आप कुर्ता फाड़ा है। भाजपा कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User