उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन:गाजियाबाद में हिंडन और मुरादनगर में श्रद्धालुओं की रही भीड़, 80 घाटों पर छठ पूजा
छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन आज सोमवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन घाट और मुरादनगर गंगनहर घाट पर छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते ह सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनोकामनाएं की। हिंडन घाट पर भारी भीड़ रही, यहां रविवार शाम भी 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मुरादनगर में गंगनहर घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के 4 बजे से ही छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रतियों ने भगवान सूर्य को जल अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाट पर छठी मैया के गीतों और धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी भीड़ को देखते हुए अलर्ट रहा। हिंडन घाट पर भारी भीड़ गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सोमवार सुबह छठ महापर्व के आखिरी दिन व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के 80 घाटों पर पूजा के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। घाटों पर सुबह से ही सुरक्षा कड़ी रही। हिंडन नदी के दोनों तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूप, फल और प्रसाद के साथ सूर्य देव की पूजा की। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा हुआ। साथ ही छठ पर्व का भी समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)